पंजाब में 23 मार्च से शुरू होगी एंटी-करप्शन हेल्पलाइन, WhatsApp से दर्ज करा सकेंगे भ्रष्टाचार की शिकायत

Facebook
X
WhatsApp

जाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज ऐलान किया है कि 23 मार्च को भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा. पंजाब के लोग अब WhatsApp के जरिए भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करा सकेंगे. सीएम मान ने कहा कि वह ईमानदार अफसरों और कर्मचारियों के खिलाफ नहीं हैं. लेकिन रिश्वत लेने वालों को बिल्कुल नहीं बख्शा जाएगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
सीएम मान ने कहा, 23 मार्च को शहीद दिवस मैं हेल्पलाइन शुरू करूंगा जो मेरा पर्सनल वॉट्सऐप नंबर होगा. पंजाब में अगर कोई आपसे घूस मांगता है तो मना न करें, वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग बनाकर उस नंबर पर भेज दें. मेरा कार्यालय जांच करेगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें