म्यूजिक वर्ल्ड में अपनी सेंसेशनल सिंगिंग और खूबसूरत आवाज से जादू बिखेरने के बाद अब फेमस सिंगर ध्वनि भानुशाली एक्टिंग की दुनिया में जलवे बिखेरने के लिए तैयार हैं. लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो गॉर्जियस एंड ब्यूटीफुल सिंगर ध्वनि भानुशाली जल्द ही अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं.
ध्वनि के करीबी सूत्रों ने बताया- सिंगर अपने बिग लॉन्च की तैयारी कर रही हैं और वो अभी एक्टिंग की बारीकियों को सीख रही हैं. उम्मीद है कि ध्वनि को उनके पिता विनोद भानुशाली लॉन्च करेंगे, जिन्होंने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस ओपन किया है.
म्यूजिक वीडियो में जलवा बिखेर चुकी हैं ध्वनि
ध्वनि भानुशाली कई हिट और ब्लॉकबस्टर गाने गा चुकी हैं. गानों के अलावा ध्वनि ने कई म्यूजिक वीडियो में अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों को जीता है. म्यूजिक वीडियो में ध्वनि को काफी पसंद किया गया है. सिंगर की खूबसूरती और क्यूट स्माइल पर फैंस फिदा रहते हैं. सिंगिंग की दुनिया में तो ध्वनि हिट साबित हुई हैं. अब देखना होगा कि एक्टिंग वर्ल्ड में उन्हें फैंस का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.ध्वनि के पिता के प्रोडक्शन हाउस की बात करें तो उन्होंने अपना प्रोडक्शन वेंचर लॉन्च करने के बाद ‘जनहित में जारी’ फिल्म के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को फाइनल किया है. इसके अलावा उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ अपने दूसरे प्रोजेक्ट का भी ऐलान किया है









