धर्मशाला, अमृतसर और माता वैष्णो देवी मंदिर की करें यात्रा,

Facebook
X
WhatsApp

कोरोना वायरस महामारी के मामलों में कमी आने की वजह से लोगों ने एक बार फिर से अपने घरों से निकलना शुरू कर दिया है. लगभग दो सालों तक घरों में कैद रहने की वजह से कई लोग अब बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं. ऐसे में आईआरसी IRCTC ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसी तरह के एक शानदार पैकेज के बारे में जानकारी दी है. इस पैकेज के तहत लोगों को उत्तर भारत की यात्रा करवाई जा रही है. IRCTC यह यात्रा ‘देखो अपना देश’ के तहत करवा रहा है. IRCTC ने ट्वीट किया, ” IRCTC के पॉकेट फ्रैंडली पैकेज के तहत उत्तर भारत की यात्रा करें. इस पैकेज की शुरुआत 16,570 रुपये से होती है. टीसी (IRCTC) इन यात्रियों के लिए कई तरह के पैकेज लेकर आया है. IRCTC के इस उत्तर भारत के पैकेज की बात करें तो इसमें कई तरह की खासियतें हैं. इसमें आगरा, मथुरा, माता वैष्णो देवी, अमृतसर की यात्रा करने का मौका मिल रहा है. इसके लिए बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग प्वाइंट विशाखापट्नम, संबलपुर है. वहीं, डिपार्चर डेट की बात करें तो यह 29.07.2022 है. IRCTC इस पैकेज में ट्रेन के जरिए यात्रा करवाएगा. वहीं, यह यात्रा छह रातों और सात दिनों के लिए होगी. इसमें ट्रेन, बस, खाना, गाइड, इंश्योरेंस आदि शामिल है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें