आपसी भाईचारे का प्रतीक है होली का पर्व – श्यामसुंदर भारती

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: प्रेम सौहार्द वह आपसी भाईचारे का पर्व होली संपूर्ण क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया तथा क्षेत्र मे हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक कहा जाने वाला होली जैसे पावन पर्व में सभी समुदाय के लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी, यह उद्गार बीती रात सुखई का पुरवा तिराहे पर आयोजित समाजवादी पार्टी द्वारा विशाल होली मिलन समारोह को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक श्यामसुंदर भारती व्यक्त कर रहे थे।

कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव को भी सम्मानित कर होली की बधाई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दी तथा नवनिर्वाचित विधायक श्यामसुंदर भारती को युवा सपा नेता सुधीर साहू, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष शत्रुघ्न मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष समर यादव, फिरोज अहमद, जियाउल हक मंसूरी ने अपने जनप्रिय विधायक को 51 किलो की माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा उपस्थित हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने विधायक व जिलाध्यक्ष का अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

वही विविध प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम का आनंद लिया। इस मौके पर अभिषेक यादव, सभासद मोहम्मद कौसर, आसिफ कुरेशी देवतादीन यादव सहित हजारों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें