एसपी प्रमुख अखिलेश यादव और आजम खान का लोकसभा की सदस्यता का इस्तीफा मंजूर

Facebook
X
WhatsApp

अखिलेश यादव और आजम खान का इस्तीफा स्वीकार हो गया है. दोनों ने सांसद पद से मंगलवार को इस्तीफा दिया था. बता दें कि सपा अध्यक्ष अधिलेश यादव आजमगढ़ और आजम खान रामपुर से 2019 में लोकसभा चुनाव जीते थे, मंगलवार को दोनों ने सांसदी छोड़ दी. अब दोनों विधायक बने रहेंगे. आजम खान रामपुर और अखिलेश यादव करहल विधानसभा से 2022 का चुनाव जीते हैं.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इस बार विधानसभा चुनाव में करहल सीट से मैदान में उतरे थे. उन्होंने इस सीट से बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री एसपी बघेल को मात दी. हालांकि, अखिलेश यादव आजमगढ़ से मौजूदा सांसद थे. ऐसे में उन्हें एक सदन से इस्तीफा देना था. लोकसभा में सपा की 5 सीटें हैं. ऐसे में माना जा रहा था कि वे करहल सीट से इस्तीफा दे देंगे और लोकसभा के सदस्य बने रहेंगे. लेकिन अखिलेश यादव ने लोकसभा से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया.जानकारो की मानें तो अखिलेश यादव 2027 के विधानसभा चुनाव पर फोकस कर रहे हैं. ऐसे में वे विधायक रहकर राज्य की राजनीति पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं. ताकि मौका मिलने पर वे योगी सरकार को घेर सकें और मजबूत विपक्ष के तौर पर पार्टी का नेतृत्व कर सकें.सपा नेता आजम खान ने भी अखिलेश यादव के साथ लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. वे रामपुर से लोकसभा सांसद थे. हालांकि, इस बार के विधानसभा चुनाव में वे रामपुर विधानसभा सीट से उतरे थे. इस सीट ने उन्हें फिर जीत मिली है. हालांकि, आजम खान ने विधानसभा में रहने का फैसला किया है. ऐसे में उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें