अफगानिस्तान में छात्राओं के लिए फिर से खुले स्कूल

Facebook
X
WhatsApp

अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान के काबिज होते ही लड़कियों की शिक्षा पर लगाया गया अब प्रतिबंध खत्म होने लगा है. बुधवार को राजधानी काबुल में कई लड़कियां स्कूलों में वापस जाती हुई दिखाई दीं. मालूम हो कि अफगानिस्तान में तालिबान सरकार को आए हुए सात महीने से अधिक समय हो चुका है और सेकंडरी स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला लिया गया है. सरकार बनने के बाद स्कूल समेत विभिन्न गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था.पिछले अगस्त में जब तालिबान ने सत्ता संभाली थी, तब कोविड-19 महामारी के कारण सभी स्कूल बंद कर दिए गए थे – लेकिन केवल लड़कों और कुछ कम उम्र की लड़कियों को ही दो महीने बाद कक्षाएं फिर से शुरू करने की अनुमति दी गई थी.

अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने शिक्षा के अधिकार को नए शासन की सहायता और मान्यता पर बातचीत में एक महत्वपूर्ण बिंदु बना दिया है. कई देशों और संगठनों ने शिक्षकों को भुगतान करने की पेशकश की है. शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि राजधानी काबुल सहित कई प्रांतों में बुधवार को स्कूल फिर से खुलेंगे, लेकिन तालिबान के आध्यात्मिक केंद्र कंधार के दक्षिणी क्षेत्र में अगले महीने तक स्कूल नहीं खुलेंगे. हालांकि, इसके पीछे कोई वजह नहीं बताई गई है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें