बाराबंकी में दो हाफिजों ने नमाज पढ़ने को लेकर हुए विवाद के बाद इमाम पर किया जानलेवा हमला

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में नमाज पढ़ने के विवाद को लेकर मस्जिद के इमाम पर दो हाफिजों ने जानलेवा हमला कर दिया। रजा मस्जिद के इमाम और हाफिजों के बीच काफी दिन से नमाज पढ़ने को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवाद को लेकर मंगलवार देर रात कुछ लोगों के साथ हाफिजों ने घर जा रहे इमाम पर हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने मस्जिद के इमाम को जमकर पीटा। जान से मारने की नियत से चाकू से कई वार किए। इस दौरान शोर-शराबा सुनकर बचाने आए लोगों ने इमाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। इमाम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के बंकी बाजार में देर रात हड़कंप मच गया। यहां घर जा रहे रजा मस्जिद के इमाम को कुछ लोगों ने मारना पीटना शुरू कर दिया इस दौरान हमलावरों ने इमाम पर चाकू से कई वार किए। घटना के बाद आसपास हड़कंप का माहौल हो गया। इमाम पर हमला होता देख कुछ लोग इमाम को बचाने मौके पर पहुंचे लेकिन हमलावरों ने उनकी भी पिटाई कर दी।

आरोप है कि रजा मस्जिद के इमाम और हाफिजों के बीच नमाज पढ़ने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर आज देर रात हाफिजों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर इमाम पर हमला बोल दिया और जान से मारने की कोशिश करते हुए चाकू से कई वार किए। लेकिन इधर हमले में इमाम की जान बच गई और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इमाम की तरफ से नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है पुलिस अभी पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें