राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओ को पुलिस केडेट प्रशिक्षण योजना के तहत कराया गया भ्रमण

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: आज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रायबरेली की प्रधानाचार्य डॉ ममता पाल के निर्देश अनुसार छात्राओं को कोतवाली सदर रायबरेली का भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रशिक्षण के अंतर्गत एसपीसी नोडल अधिकारी सविता वर्मा एवं सहायिका अनुकृति गुप्ता ने कराया। भ्रमण के समय नगर कोतवाल राघवन कुमार सिंह एवं उनकी पूरी टीम जिसमें बबीता पटेल समस्त आदि लोग सम्मिलित रहे।

नगर कोतवाल राघवन कुमार ने छात्राओं को ड्रिल कराया,और नगर कोतवाल ने कैडेट्स को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर पुलिस के द्वारा संचालित कराया एवं विशेष योजनाओं एफआईआर आदि के बारे में समस्त छात्राओं को जानकारी दी। इस दौरान कोतवाली नगर पर बालिका राजकीय इंटर कॉलेज की समस्त स्टूडेंट पुलिस कैडेट को उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन वूमेन पावर लाइन 1090 चाइल्ड केयर लाइन 1098 सीएम हेल्पलाइन 1076 महिला हेल्पलाइन 181 तथा एंबुलेंस सेवा 102 108 एवं कंट्रोल नंबर 112 के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया एवं इनकी भूमिका एवं उपलब्धियों के बारे में जागरूक भी किया गया।

रिपोर्ट : राम सुमेर

 

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें