लखनऊ : चिनहट थाना अंतर्गत धांवा गांव में पत्रकार के घर में घुसकर दबंगों ने किया जानलेवा हमला,काफी प्रयास के बाद लिखा गया मुकदमा

Facebook
X
WhatsApp

भले ही उत्तर प्रदेश में भाजपा के नेतृत्व वाली सत्ता संभालते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने का दावा किया हो लेकिन यूपी में हो रही ताबड़तोड़ दुःसाहसिक घटनाओं ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था को कटघरे में खड़ा कर दिया है। हालात ये हो गए हैं कि यूपी में कानून के रखवाले वर्दीधारी तो दूर चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार तक सुरक्षित नहीं हैं।

1 17

पत्रकारों की हत्याओं के साथ साथ उनके परिवारों पर भी लगातार हो रहे हमलों ने सरकार की कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। राजधानी लखनऊ के चिनहट थाना अंतर्गत धांवा गांव में मामूली कहासुनी में दबंगों ने पत्रकार आकाशदीप यादव के घर में घुसकर पूरे परिवार को लाठी-डंडों से पीटा। दबंगों ने महिलाओं के साथ अभद्रता भी की।

2 4

पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी रामसागर, मुकेश कुमार, लवकुश, और कृष्णावती ये लोग आए दिन गाली गलौज करते रहते हैं।होली के दिन मामूली से विवाद में इन दबंगों ने घर में घुस कर परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला किया। जिनमे 2 लोगों (नवनीत कुमार) और (सुगंधा यादव)की हालत बेहद गंभीर है

3 2 जिन्हे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।पीड़ित परिवार का कहना है कि इस घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को तुरंत दी गई, किन्तु पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं

4 1

और पीड़ित परिवार को लगातार परेशान कर रहे हैं बता दे कि काफी प्रयास के बाद आज मुकदमा लिखा गया लेकिन देखना है की पीड़ित परिवार को कब न्याय मिलेगा यह अभी भी प्रशाशन इस पर मौन रहेगा।

5

 

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें