चर्चित जहरीली शराब कांड क़े मुख्य सरगना नवीन जायसवाल क़े विरुद्ध कुर्की की कार्यवाही शुरू, कोतवाली पुलिस ने चस्पा करायी नोटिस

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली ; पहाड़पुर स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान से बेची गई मिलावटी जहरीली शराब के सेवन से हुई दर्जनभर मौत के मामले में अभियुक्तों के विरुद्ध चल रही कार्यवाही थमने का नाम नहीं ले रही है मामले में जहां दर्जनभर अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है वही दो अभियुक्तों पर कुर्की की कार्यवाही भी शुरू की जा चुकी है वहीं पूरे घटना के मामले में फरार चल रहे जहरीली शराब बनाने वाले सरगरा नवीन जायसवाल के खिलाफ भी कोतवाली पुलिस ने कुर्की की कार्यवाही शुरू कर दी है शुक्रवार को महराजगंज पुलिस ने अभियुक्त नवीन जायसवाल क़े हैदरगढ़ स्थिति मकान व दुकान पर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई है, मामले में कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि फरार चल रहा है नवीन जायसवाल जोकि शराब कांड का मुख्य आरोपी है उसके हैदरगढ़ कस्बे स्थित आवास एवं अवसानेश्वर मार्ग स्थित दुकान पर नोटिस चस्पा करवा दी गई है साथ ही साथ पूरे कस्बे में मुनादी भी कराई गई है जल्द ही कुर्की संबंधित अगली कार्यवाही की जाएगी,

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें