आजम खान की शपथ पर लगा ग्रहण, विधानसभा जाने की अनुमति नहीं; जानें वजह

Facebook
X
WhatsApp

जेल में बंद सपा नेता आजम खान को बड़ा झटका लगा है. वे आज विधानसभा में जाकर विधायक पद की शपथ नहीं ले पाएंगे. दरअसल, कोर्ट ने जेल प्रशासन की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें आजम खान को शपथ के लिए विधानसभा जाने की अनुमति मांगी गई थी.
सपा नेता आजम खान ने हाल ही में भी अखिलेश यादव के साथ लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. वे रामपुर से लोकसभा सांसद थे. हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में वे रामपुर विधानसभा सीट से उतरे थे. इस सीट ने उन्हें फिर जीत मिली है. आजम खान ने विधानसभा में रहने का फैसला किया है. ऐसे में उन्होंने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया.

यूपी विधानसभा में नए विधायकों के शपथ लेने का दौर जारी है. सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत तमाम विधायकों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली. बाकी बचे विधायक आज शपथ ले रहे हैं.

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी ने विधायक पद की शपथ ली है. अब्दुल्ला आजम खान रामपुर की स्वार सीट से जीते हैं. जबकि मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी मऊ सदर सीट से विधायक हैं.

उधर, अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्बास अंसारी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने चुनाव आयोग और यूपी सरकार से 27 अप्रैल तक जवाब मांगा है. दरअसल, अब्बास अंसारी पर चुनाव प्रचार के दौरान अधिकारियों को धमकाने का आरोप लगा था. उन्होंने प्रचार के दौरान कहा था कि सपा सरकार बनने पर पहले अधिकारियों से हिसाब लिया जाएगा, मैं अखिलेश यादव से बात कर के आया हूं कि 6 महीनों तक अधिकारियों के ट्रांसफर नहीं होंगे. पहले उनसे हिसाब होगा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें