रायबरेली : तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक हुई आयोजित

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली : उप जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में ऊंचाहार तहसील सभागार में संचारी रोग नियंत्रण माह/ एवं दस्तक अभियान तथा सघन मिशन इंद्रधनुष 4.0 के अंतर्गत तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें उप जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि सभी विभाग इस अभियान में सक्रियता के साथ अपना सहयोग दें ताकि अभियान को सफल बनाया जा सके।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऊंचाहार के अधीक्षक डॉ मनोज शुक्ला ने जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित सभी विभागों की भूमिका पर सहमति व सहयोग के लिए अश्वासन दिया ताकि सभी के सहयोग से अभियान पूर्ण हो सके | इसी क्रम में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. शुभकरन के द्वारा संचारी एवं दस्तक अभियान तथा सघन मिशन इंद्रधनुष की सफलता हेतु सभी विभागों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया |
इस बैठक में खंड विकास अधिकारी तेजराम वर्मा, बाल विकास परियोजना अधिकारी सत्यजीत सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाबूगंज की चिकित्सा अधिकारी डॉ अर्चना, ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक रागिनी मिश्रा, बीसीपीएम रामेश्वर और यूनिसेफ के शोएब अहमद उपस्थित रहे |

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें