सलमान खान ने शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया भांजे आहिल का B’day,

Facebook
X
WhatsApp

सलमान खान ने अपने भांजे आहिल के छठवें बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वह अपनी छोटी लाडली बहन अर्पिता खान शर्मा और भतीजे आहिल संग पार्टी के मजे लेते दिखाई दिए. वीडियो में एक बार फिर से बच्चों के प्रति भाईजान का प्यार का देखकर उनके चाहने वाले खुश हो गए हैं. उनके इस वीडियो ने ये साबित कर दिया है कि सलमान अपने परिवार के कितना करीब हैं और उनसे कितना प्यार करते हैं ये तो सभी जानते हैं. वीडियो में मामा-बांजे की बॉन्डिंग शानदार लग रही है।

सलमान अपने प्यारे भांजे के बर्थडे सेलिब्रेशन के वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखते हैं, “#ahilsbirthday.” सामने आए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आहिल का बर्थडे सेलिब्रेशन कितने शानदार तरीके हुए था. ओपन एरिया में बच्चों के लिए बना एडवेंचर जोन दिख रहा है. जहां बच्चों के फन के लिए अलग-अलग चीजों से सजाया गया है और कुछ ट्रेनर स्टंट के जरिए बच्चों को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रहे हैं. सलमान गार्डन में अपनी बहन अर्पिता और भांजे आहिल के साथ उनके स्टंट को देखकर एंजॉय कर रहे हैं।

आपको बता दें कि सलमान खान की अपने भांजे आहिल शर्मा के साथ बेहद अच्छी बॉडिंग शेयर करते हैं. वह अक्सर अपने भांजे के साथ मस्ती और खेलते हुए वीडियो शेयर करते रहते हैं. इतना ही नहीं सलमान हर साल आहिल के जन्मदिन को बेहद शानदार तरीके से सेलिब्रेट करते हैं. इसके अलावा सलमान आर्पिता की बेटी आयत को भी उतना ही प्यार करते हैं।

अर्पिता ने एक्टर आयुष शर्मा से 2014 में शादी की थी और कपल अपनी शादी के दो साल बाद 30 मार्च 2016 को हुआ बेटे आहिल का स्वागत किया. आहिल के जन्म के तीन साल बाद 2019 में कपल ने एक बार फिर से बेटी आयत का स्वागत किया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें