नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने स्टेशन पर खड़े होकर पहले किया लोकल ट्रेन का इंतजार, फिर किया सफर

Facebook
X
WhatsApp

नवाजुद्दीन सिद्दीकी पिछले दिनों अपने नए बंगले को लेकर सुर्खियों में रहे. अपने सपनों के आशियाने को सजाने के बाद उन्होंने बताया था कि कैसे वो इस आलिशान घर का लुफ्त नहीं उठा सकेंगे. नवाजुद्दीन जमीन से जुड़े हैं, कभी खेतों पर उन्हें काम करते देखा गया है तो कभी उन्हें गांव में अपने परिवार खुली आसमान के नीचे साथ में वक्त बीताते. हाल ही में उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लग्जरी गाड़ी को छोड़ मुंबई लोकल ट्रेन में दिखाई दे रहे हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई लोकल ट्रेन में सफर करते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनकी सादगी के फैन हो गए हैं।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पहचान पाना हुआ मुश्किल
ट्रेन और रेलवे स्टेशन का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आप देख सकते हैं कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी टी-शर्ट और ट्राउजर पहने रेलवे प्लेटफॉर्म पर चलते हुए नजर आ रहे हैं. उन्होंने व्हाइट कलर का मास्क लगाया हुआ है और ब्लैक सनग्लासेस भी पहने हैं।

दरअसल, नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी एक आने वाली फिल्म की शूटिंग मीरा रोड में कर रहे थे. इसके तुरंत बाद उन्हें शहर के बिल्कुल दूसरी तरफ एक इवेंट में शामिल होने के लिए जाना था. इसलिए नवाज जाम से बचने के लिए अपनी लग्जरी कार से जाने के बजाय मुंबई लोकल से जाने का फैसला लिया. नवाजुद्दीन सिद्दीकी के लोकल ट्रेन में सफर करते हुए एक वीडियो सामने आया है. हालांकि, मास्क और काला चश्मा लगाए नवाज को साथ में चल रहे मुसाफिर पहचान ही नहीं पाए।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वर्क फ्रंट
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘सीरियस मैन’ में नजर आए थे. अब वे जल्द ही ‘हीरोपंती 2’, ‘टीकू वेड्स शेरू’, ‘बोले चूड़ियां’, ‘जोगिरा सारा रा रा’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें