बीकेटी बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह द्वारा सराहनीय कदम ,डायबिटीज, हीमोग्लोबीन की जांच मुफ्त , अन्य जांचों में मिलेगी छूट

Facebook
X
WhatsApp

बख्शी का तालाब तहसील में बीकेटी बार एसोसिएशन द्वारा कोविड-19 वैक्सीन का कैंप भारत संगम जागरुक समिति के माध्यम आज  बीकेटी बार एसोसिएशन के सभागार कक्ष में लगाया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बख्शी का तालाब द्वारा 12वर्ष के ऊपर बच्चों व अन्य समस्त लोगों को कोविड-19 की प्रथम ,द्वितीय डोज व बूस्टर डोज लगाई गई जैसा कि सम्मानित अधिवक्ताओं उनके सहयोगीयों वाद कारियों व अन्य क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण कराया गया जिसमें मुफ्त वैक्सीन भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए अभियान के तहत लगाई गई जैसा कि आज बीकेटी बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह एडवोकेट द्वारा अवगत कराया गया। जिसमें लगभग 100 अधिवक्ताओं उनके सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों को कैम्प में कोविड-19 की कोवैक्सीन, कोविड शील्ड दोनों वैक्सीन लगाई गई।

सभी के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बीकेटी बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह द्वारा यह कदम उठाया गया है जो बहुत ही सराहनीय है इसी क्रम में कल स्वास्थ्य शिविर लगाया जायेगा जिसमें डायबिटीज, हीमोग्लोबीन की जांच मुफ्त होगी एवं अन्य जांचों में 50 परसेंट की छूट दी जाएगी आप सभी आकर अपने स्वास्थ्य लाभ हेतु जांच करा सकते हैं जैसा कि बीकेटी बार एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह एडवोकेट द्वारा अवगत कराया गया स्वास्थ्य शिविर बीकेटी बार एशोसिएशन के सभागार कक्ष में समय 11:00 बजे से 3:00 बजे तक लगेगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें