हिरासत में पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल “केंद्रीय मंत्री ने की जांच कराने की मांग क्या है पूरा मामला ?

Facebook
X
WhatsApp

राजस्थान के दौसा में लेडी डॉक्टर अर्चना शर्मा की खुदकुशी का मामला बढ़ता जा रहा है. पुलिस ने बीजेपी नेता और पूर्व विधायक जितेंद्र गोठवाल को हिरासत में ले लिया है. गोठवाल पर ही प्रसूता की मौत के बाद डॉ. अर्चना शर्मा के खिलाफ प्रदर्शन करने का आरोप है, जिससे परेशान होकर अर्चना शर्मा ने आत्महत्या कर ली थी.

इस मामले में राजस्थान से लेकर झारखंड तक बवाल हो रहा है. डॉक्टर अर्चना शर्मा रांची की रहने वाली थीं. इस मामले में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जांच की मांग की है. इस बीच AHPI यानी प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन का आरोप है कि ये सुसाइड नहीं हत्या है. सभी ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

रांची की रहने वाली स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अर्चना शर्मा राजस्थान के दौसा में एक निजी अस्पताल का संचालन करती थीं. 28 मार्च को एक प्रसूता की मौत हो गई थी. उसके बाद मृतिका के परिजनों ने अर्चना शर्मा पर केस दर्ज करवाया था. उसके बाद से वो डिप्रेशन में थीं और आत्महत्या कर लिया था. रांची की डॉक्टर अर्चना शर्मा की मौत के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने गहलोत सरकार से इस मामले में जांच की मांग की है. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा ‘ रांची के RIMS से MBBS और MD पास स्वर्ण पदक विजेता डॉ. अर्चना शर्मा की आत्महत्या की घटना बेहद दुःखद है. इस घटना के बाद राजस्थान सरकार एवं पुलिस प्रशासन कटघरे में खड़ा कर दिया है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें