महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मुराईबाग चौराहे पर किया प्रदर्शन

Facebook
X
WhatsApp

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने मुराईबाग चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस मौके पर बैनर तले कांग्रेसियों ने जुलूस भी निकाला। बृहस्पतिवार को ब्लॉक अध्यक्ष विनोद सिंह की अध्यक्षता में व युवा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में डलमऊ कस्बे के मुरईबाग चौराहे पर पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दामों और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को असरदार बनाने के लिए जिले के भी नेता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया। इस दौरान वीरेंद्र यादव ने कहा कि हर दिन पेट्रोल और डीजल और अन्य चीजों के दाम अनावश्यक बढ़ रहे हैं और इसका परिणाम आवश्यक वस्तु पर हो रहा है।

मंहगाई शिक्षा से लेकर खान पान की वस्तुओं में भी बढ़ रही है। सरकार को आगाह कराने के लिए यह प्रदर्शन कांग्रेसियों के द्वारा किया गया। इस मौके पर समाजसेवी सुधा द्विवेदी, विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, रविन्द्र सिंह, राजन त्रिपाठी संतोष त्रिवेदी जगदीश यादव आदित्य कौशल संजय श्रीवास्तव गीतिका द्विवेदी एस बी मौर्य राकेश जयसवाल मुकेश त्रिपाठी लालता प्रसाद सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें