रायबरेली : खबर चलने के बाद हरकत में आए विद्युत अधिकारी ,चार घंटे में ही बदल गया डेढ़ साल से जला हुआ ट्रांसफार्मर

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली : तहसील क्षेत्र के भैसासुर रोड से होकर खोजनपुर ईट भट्टे के पास स्थित ट्रांसफार्मर पिछले डेढ़ साल से जला हुआ पड़ा था जिससे दर्जनों घर अंधेरे में थे ग्रामीणों ने कई बार इसकी शिकायत विद्युत अधिकारियों से की परंतु मामले में कोई भी कार्यवाही नहीं हुई बीते 27 मार्च को कई समाचार पत्रों ने प्रमुखता से इस खबर को चलाया था खबर चलने के बाद हरकत में आए विद्युत अधिकारियों ने आखिरकार 72 घंटे के बाद दूसरा 25 केवी ट्रांसफार्मर लगवाया ट्रांसफार्मर लगने से उपभोक्ताओं में खुशी देखने को मिली उपभोक्ता भोला प्रसाद ,सुरेश कुमार ,घनश्याम, रामप्रकाश ,मथुरा ,बबलू पाल, पप्पू मिश्रा ,अरुण प्रताप आदि ने पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए करते हुए कहा कि अब हम लोगों को बांस बल्लियों का सहारा नहीं लेना पड़ेगा अब नया ट्रांसफार्मर लगने से जो सामने से लाइन गई है वह चालू हो जाएगी जिससे सब दूर हो जाएगी

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें