सिंगाही खीरी: तीन अप्रैल को रमजान व दो अप्रैल से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व के मद्देनजर मंदिरों को झालर आदि से सजाया गया है। मंदिर कमेटी पदाधिकारियों ने भी मंदिरों को झालर आदि से सजाना शुरू कर दिया है। मंदिरों की सजावट देखते ही बन रही है। बाजार में भी माता की चुनरी आदि समेत पूजन सामग्री की बिक्री भी शुरू हो गई है। मग़र नगर पंचायत की सफ़ाई व्यवस्था चरमरा गई है
नवरात्र व रमजान के मद्देनजर नगर के प्रमुख मंदिरों व मस्जिदों की सजावट की गई है। शनिवार से नवरात्र और रविवार से रमज़ान शुरू हो रहे हैं, जिसे लेकर दुर्गा देवी के मंदिरों में साफ-सफाई शुरू हो गई है।
मदिरों में भगवान की मूर्तियों की साज-सज्जा की जा रही है। मंदिर के पुजारी भी नौ दिन चलने वाली पूजा की तैयारियों में जुटे हुए हैं, लेकिन नगर पंचायत त्योहारों को लेकर सफाई के प्रति गंभीर दिखाई नहीं दे रही है। न तो मंदिरों मस्जिदों के आसपास की सफाई करवाई गई है और न ही चूने आदि का इंतजाम कराया गया है। अधिशासी अधिकारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि सफाई कर्मचारियों निर्देशित किया कि कस्बे में पहली अप्रैल से विशेष साफ सफाई अभियान चलाया जाएगा। गली मोहल्ला को साफ करने के संग फ़ांगिंग भी की जाएगी।
नवरात्रि व दुर्गा पूजा को लेकर पूरा वातावरण भक्ति में हो गया है। दुर्गा माता मंदिर समितियों के द्वारा शारदीय नवरात्र व मां दुर्गा की पूजन की पूरी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। दो अप्रैल को पूजा पंडालों सहित घर-घर में शारदीय नवरात्रि को लेकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित कर दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष श्री कृष्ण अग्रवाल ने बताया कि चार अप्रैल से नौ अप्रेल तक सुबह आठ बजे से बारह बजे तक यज्ञ व दो बजे से शाम पांच बजे तक रामलीला और रात्रि आठ बजे से ग्यारह बजे तक रासलीला का मंचन किया जाएगा .
रिपोर्ट: चंद्रमोहन








