मलिहाबाद : भगवान बुद्ध व डॉ बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Facebook
X
WhatsApp

मलिहाबाद : कोरोना महामारी के चलते 2 वर्ष से भगवान बुद्ध एवं डॉ बीआर अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका था। शुक्रवार को मलिहाबाद विकासखंड की ग्राम पंचायत कनार के मजरे सन्यासी बाग गांव में तथागत भगवान बुद्ध एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की नई प्रतिमा का अनावरण किया गया।

बताते चलें कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में तत्कालीन ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह एडवोकेट ने भगवान गौतम बुद्ध एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का नवीन चबूतरा तथा छत का निर्माण एवं पार्क का सौंदर्यीकरण कराया था लेकिन कोरोना महामारी के चलते प्रतिमा का अनावरण नहीं हो सका था शुक्रवार को महेंद्र सिंह एडवोकेट एवं समिति के अध्यक्ष नौमीलाल गौतम व एडवोकेट परमेश्वर दीन, अंकुर गौतम,शुभम तिवारी एवं ग्रामवासी व क्षेत्रवासियों के सहयोग से भगवान गौतम बुद्ध एवं डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत व क्षेत्र के काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर कार्यक्रम में शामिल हुए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें