मेरा घर अवैध है… कृपया इस पर बुलडोजर चलवा दें… रामपुर के इस शख्स ने योगी सरकार से लगाई गुहार

Facebook
X
WhatsApp

योगी सरकार के दुबारा सकता में आने के बाद से ही बाबा का बुलडोजर लगातार एक्शन में है. योगी सरकार के बुलडोजर खौफ ऐसा है कि रामपुर के एक शख्स ने खुद ही एसडीएम से अपने अवैध रूप से निर्मित घर को ढहाए जाने की गुहार लगाई है. दरअसल, एसडीएम अशोक चौधरी को एक पत्र लिखकर एहसान मियां नाम के शख्स ने अपने घर को गिराने की अपील की है. उसका कहना है कि उसके घर का कुछ हिस्सा एक सूखे तालाब और कब्रिस्तान की जमीन पर बना है जो कि सरकारी जमीन है, लिहाजा इसे गिरा दिया जाए।

एसडीएम अशोक चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एहसान मियां की बात सही साबित हुई है. उन्होंने बताया कि शाहाबाद तहसील क्षेत्र के मित्रपुर एहरोला गांव में कई ऐसे मकान हैं जो कि सूखे तालाब और कब्रिस्तान की जमीन पर बनवाई गई है. लिहाजा आगे जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।

उधर एहसान मियां ने बताया कि उसका परिवार इस घर में करीब दो पीढ़ियों से रह रहा है. हाल ही में उसे पता चला कि उसका घर वक्फ बोर्ड और सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बना हुआ है. इसलिए मैंने इसे गिराने के लिए आवेदन किया है. अब जब यह मामला सामने आ गया है कि कई घर अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बने है. हालांकि एहसान मियां को अब जान का खतरा भी सता रहा है क्योंकि उसकी एप्लीकेशन की वजह से कई घरों पर कार्रवाई की पूरी संभावना है. एहसान की इस अर्जी की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसका विरोध शुरू कर दिया है. आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों का कहना है कि अगर एहसान का मकान टूटता है तो उनके घर भी कार्रवाई के दायरे में आ जाएंगे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें