लखीमपुर खीरी : जहाँ एक तरफ यूपी पुलिस पर तमाम तरह के आरोप लगते रहे हैं वहीं लखीमपुर खीरी से पुलिस का मानवीय चहेरा सामने आया है। दरअसल सम्पूर्णानगर थाना इलाके की खजुरिया पुलिस चौकी में पुलिस के पास शबरू नाम के एक बुजुर्ग अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे जहाँ चौकी में मौजूद चौकी इंचार्ज मो0 नासिर कुरेशी ने बुजुर्ग की न सिर्फ फरियाद ही सुनी बल्कि बुजुर्ग के लिए बाजार से नये कपड़े मिठाई मंगवाई औऱ अपने साथ बराबर कुर्सी पर बिठाकर खाना खिलाया आपको बता दें बुजुर्ग अपने पुत्रों के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे थे कि उनके पुत्र उन्हें मारते पीटते हैं खाना कपड़ा भी नही देते ,बुजुर्ग की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
रिपोर्ट : अजय वर्मा
Post Views: 18








