नेता जी की रुसवाई और चिनहट थाने से दरोगा जी की विदाई, जानें क्या है वजह

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ: चिनहट थानाक्षेत्र के कस्बा चौकी में रविवार को बीजेपी नेता व चौकी इंचार्ज के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई तो मामले का संज्ञान लेते हुए चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि दो पक्षों के बीच हुई एक्सीडेंट की पैरवी लेकर भाजपा नेता दीपक पाठक कस्बा चौकी पहुंचे थे. इस दौरान चौकी इंचार्ज अजीत कुमार से बहस होने लगी. विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई।

बीजेपी नेता दीपक पाठक का आरोप है कि कस्बा चौकी इंचार्ज अजीत कुमार एक्सीडेंट के मामले में हीलाहवाली कर रहे थे. उन्होंने जब अपनी बात रखी तो बहस होने लगी. इसके बाद उन्हें थाने ले जाकर पीटा गया. इसकी जानकारी उन्होंने अधिकारियों को दी. अधिकारियों ने संज्ञान में लेते हुए जबरन पिटाई करने वाले चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई की है।

थाना प्रभारी घनश्याम मणि त्रिपाठी ने बताया कि चौकी इंचार्ज और दीपक पाठक के बीच बीते कई दिनों से आपसी कहासुनी चल रही थी. दीपक पाठक एक्सीडेंट के मामले को लेकर पैरवी करने पहुंचे थे. इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई. थाना प्रभारी ने बताया कि थाने में पिटाई करने का आरोप निराधार है. अधिकारियों की तरफ से संज्ञान लेकर चौकी इंचार्ज अजीत कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें