पंजाब में गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स गठित

Facebook
X
WhatsApp

पंजाब में भगवंत मान सरकार ने गैंगस्टरों पर नकेल कसने के लिए एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (A के गठन का निर्णय लिया है. यह फैसला पंजाब के पुलिस अधीक्षकों के साथ हुई बैठक में लिया गया है जिसकी अध्यक्षता सीएम भगवंत मान ने की है. टास्क फोर्स का नेतृत्व एडीजीपी-रैंक का अधिकारी करेगा, सीएम ने आज राज्य के एसएसपी के साथ बैठक में घोषणा की।

पंजाब में गैंगस्टरों की समस्या इतनी गंभीर है कि सरकार को बठिंडा जेल में एक विशेष गैंगस्टर सेल विकसित करना पड़ा जहां सभी गैंगस्टर कैद हैं. हालांकि पंजाब पुलिस कैप्टन सरकार के कार्यकाल में एक बार सभी ए-श्रेणी के गैंगस्टरों का सफाया कर चुकी है जिसमें बीते साल पुलिस मुठभेड़ में जयपाल की हत्या हुई थी और अब नए खिलाड़ी सामने आ रहे हैं।

नए गैंगस्टर पुरानों से संबंधित किसी न किसी गुट से जुड़े हुए हैं. इनका नेटवर्क इतना खतरनाक है कि ये सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव रहते हैं. पंजाब के कुछ खूंखार गैंगस्टर जो अब नहीं रहे सोशल मीडिया पर जिंदा हैं. दविंदर बंबीहा, विक्की गौंडर, सुखा कहलों और हाल ही में मारे गए जयपाल भुल्लर सभी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।
दिल्ली और यूपी के गिरोहों द्वारा सहायता प्राप्त ये गैंगस्टर एक बार फिर से कबड्डी खिलाड़ियों और पॉलीवुड सितारों को धमकी दे रहे हैं. गैंगस्टरों का पंजाब का माहौल खराब करने के लिए विदेशों से फंडिंग भी की जाती है. जानकारी के मुताबिक अभी भी राज्य में 500 से अधिक ज्ञात सदस्यों वाले 70 संगठित गिरोह सक्रिय हैं, जिनमें से 300 विभिन्न जेलों में बंद हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें