रायबरेली : जिला महिला चिकित्सालय में बच्चे को दवा पिलाकर किया मिशन इंद्रधनुष अभियान 4.0 के द्वितीय चरण का शुभारंभ

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली में 4 अप्रैल से नियमित टीकाकरण से छूटे दो वर्ष तक की आयु के बच्चों और गर्भवती का टीकाकरण करने हेतु मिशन इंद्रधनुष अभियान (आईएमआई) -4.0 .का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय डा. रेनू चौधरी ने सोमवार को बच्चे को पोलियो ड्रॉप पिलाकर किया | इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिक्षिका ने कहा – टीकाकरण के द्वारा गर्भवती टिटेनस व वयस्क डिप्थीरिया से तथा दो वर्ष तक की आयु के बच्चे 11 जानलेवा बीमारियों से बचे रहते हैं | मिशन इंद्रधनुष अभियान को शुरू करने का उद्देश्य नियमित टीकाकरण से छूटे बच्चों और गर्भवती का टीकाकरण करना है | उन्होंने कहा- सभी अभिभावकों को अपने बच्चों का टीकाकरण करवाना चाहिए तथा वह स्वास्थ् कार्यकर्ताओं का पूरा सहयोग करें |

2 11

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. डॉक्टर खालिद रिजवान ने बताया- मिशन इंद्रधनुष अभियान में कुल 1936 सत्रों का आयोजन कर दो वर्ष तक की आयु के कु 12752 बच्चों और कुल 3259 गर्भवती का नियमित टीकाकरण किया जाएगा |
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी डी एस अस्थाना ने बताया- दो वर्ष तक की आयु के बच्चों को मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत जानलेवा बीमारियों टीबी, गलघोंटू , काली खांसी, टिटनेस, पोलियो, खसरा, हेपेटाइटिस बी, डायरिया, दिमागी बुखार, रूबेला तथा निमोनिया से बचाव के लिए टीके लगाए जाते हैं | इन जानलेवा बीमारियों से बचाव टीका लगाकर किया जा सकता है | इसलिए सभी इसमें सहयोग करें |

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें