Zomato, Swiggy टेक्निकल समस्याओं की वजह से डाउन, ग्राहक परेशान

Facebook
X
WhatsApp

फूड-ऑर्डर करने वाले ऐप Zomato और Swiggy बुधवार दोपहर डाउन हो गए हैं. लंच के समय जब ऑर्डर संख्या बढ़ जाती है उसी समय दोनों एप में ग्राहकों को कई तरह की दिक्कते आ रही हैं. कई यूजर सोशल मीडिया पर इस तरह की शिकायत कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है कि वो ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं. साथ ही ऑर्डर ट्रैक न हो पाने की भी कई लोग शिकायत कर रहे हैं।

एक ग्राहक की शिकायत का जवाब देते हुए, Zomato Care ने सर्विस में दिक्कत को स्वीकार किया और असुविधा के लिए माफी मांगी।
एक अन्य यूजर ने कहा, ” स्विगी पर अपने पसंदीदा रेस्तरां से ऑर्डर मंगाने वाला ऑप्शन काम नहीं कर रहा है. स्विगी ने यूजर को जवाब देते हुए कहा, “तकनीकी गड़बड़ी के कारण हमें जो देरी हो रही है, उसके लिए हम क्षमा चाहते हैं. कुछ समस्या है जिसे हम ठीक करने में लगे हुए हैं।

Swiggy ने अपने एक ग्राहक की शिकायत का रिप्लाई करते हुए लिखा कि हम इसे जल्दी ठीक करने की कोशिश में लगे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें