कर्नाटक के गृह मंत्री अब बोले- दलित की मौत उर्दू न बोलने की वजह से नहीं हुई

Facebook
X
WhatsApp

कर्नाटक के गृह मंत्री ए ज्ञानेंद्र अपने विवादित बयान से अब पलट गए हैं. उन्होंने अब कहा है कि बेंगलुरु में मंगलवार को चंद्रू नाम के जिस दलित-ईसाई लड़के की हत्या हुई, उसे आपसी झगड़े की वजह से मारा गया था. गृह मंत्री ज्ञानेंद्र ने कहा, ‘मेरा पहले का बयान सूत्रों के जरिए शुरू-शुरू में मिली सूचनाओं पर आधारित था. चंद्रू को सड़क पर हुए आपसी झगड़े की वजह से ही मारा गया है।

इससे पहले बुधवार को सुबह 10 बजे के करीब ज्ञानेंद्र ने मीडिया के सामने आकर कहा था, ‘दलित युवक चंद्रू पर कई बार धारदार हथियार से हमला किया गया. इसका कारण ये था कि वह सिर्फ कन्नड़ बोलना जानता था. मौके पर उर्दू नहीं बोल पाया था.’ उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर ‘जस्टिस फॉर चंद्रू’ के नाम से टॉपिक ट्रेंड करने लगा था. साथ ही विवाद में सांप्रदायिक रंग घुलने लगा था।

पुलिस आयुक्त के स्पष्टीकरण के करीब एक घंटे बाद गृह मंत्री ज्ञानेंद्र ने भी अपना बयान वापस ले लिया. उनसे जब सवाल किया गया कि वे तथ्यों की पुष्टि किए बिना इस तरह का बयान कैसे दे सकते हैं? इस पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा, ‘मैंने विस्तृत रिपोर्ट देखने के बाद अपना बयान वापस ले लिया है.’ उधर, मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा, ‘मुझे अभी इस मामले की कोई जानकारी नहीं है. बोम्मई इस वक्त दिल्ली में हैं.’ गौरतलब है कि कर्नाटक से इन दिनों संप्रदाय आधारित विवाद लगातार सामने आ रहे हैं. इनमें हिजाब-विवाद (Hijab Row), हलाल-मीट विवाद (Halal Meat Row) और हनुमान-जन्मस्थली विवाद आदि प्रमुख हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें