चुनाव खत्म होते ही किसानों से किया वादा भूली सरकार… राकेश टिकैत ने जल्द आंदोलन शुरू करने की दी चेतावनी

Facebook
X
WhatsApp

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए फिर से आंदोलन शुरू करने की बात कही है. राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार चुनाव से पहले किसानों से किये वादे भूल गई है. उन्होंने किसानों से आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा है. राकेश टिकैत का कहना है कि सरकार ने पिछले साल किसानों से किये वादों को अभी तक नहीं निभाया. राकेश टिकैत ने कहा कि अभी आंदोलन की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन तैयारी पूरी है।

मुजफ्फरनगर में बोलते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने तीन कृषि कानून वापस लेने के साथ ही सरकार ने कई और भी वादे किए थे. उन्होंने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य गारंटी कानून, उचित मूल्य पर बिजली, सिंचाई जैसे वादे किए थे, लेकिन अभी तक कोई वादा पूरा नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि अभी आंदोलन की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन आंदोलन की तैयारी पूरी है।

किसानों से आंदोलन के लिए एकजुट होने का आह्वान
राकेश टिकैत ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद सरकार किसानों से किये वादे भूल गई है. उन्होंने केंद्र सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द वादे पूरे नहीं हुए तो किसान आंदोलन के लिए तैयार हैं. उधर किसान यूनियन के अध्यक्ष राजवीर सिंह जादौन ने भी किसानों को एकजुट होने का आह्वान करते हुए कहा कि एक बार फिर से तैयार हो जाएं लम्बा संघर्ष करना होगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें