विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जी भाजपा के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

Facebook
X
WhatsApp

आज भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर विधायक मड़िहान  माशंकर पटेल जी ने मुकेरी बाजार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं लालडिग्गी चौराहे पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनको याद किया। उसके पश्चात शहर में प्रभात फेरी भी निकाली गई। इसके पहले भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बरौधा में जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह एवं  विधायक रमाशंकर सिंह पटेल जी एवं माननीय विधायक रत्नाकर मिश्रा जी की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर माननीय विधायक श्री रमाशंकर सिंह पटेल जी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के बारे में याद करते हुए कहा कि पार्टी को इतनी ऊंचाई तक पहुंचाने में इन महापुरुषों का बहुत योगदान है।

1 2253

भारतीय जनता पार्टी अपने राष्ट्रीय सिद्धांत के आधार पर राष्ट्र प्रथम एवं भारत माता की सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देने वाले देवतुल्य कार्यकर्ताओं की ऊर्जा,दृढ़ संकल्प एवं समर्पण की पार्टी है। हम सभी अपने महान संस्थापक सदस्यों, नेताओं एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं को नमन करते हैं।जिनके अथक परिश्रम, अमूल्य त्याग व प्रेरणादायी नेतृत्व से भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का गौरव प्राप्त है।

2 14

आज केंद और उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान नौजवान, एवं महिला के कल्याण एवं उनके विकास के लिए अनेकों कार्य की है, और तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं का हर समाज को लाभ भी मिल रहा है। सभी से अपील करते हुए माननीय विधायक जी कहा कि आइए इस महत्वपूर्ण समय पर यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का संकल्प लें।

3 4

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमान बृजभूषण सिंह माननीय विधायक श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी एवं मायनीय विधायक श्रीमान रत्नाकर मिश्रा जी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमान लाल बहादुर सिंह जी एवं नगर पालिका के चेयरमैन श्रीमान मनोज जायसवाल जी एवं पार्टी के सभी जिले के उपाध्यक्ष, महामंत्रीगण एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें