पेपरलेस होगा यूपी विधानसभा का पहला सत्र, अब विधायक टैबलेट से पूछेंगे सवाल

Facebook
X
WhatsApp

यूपी विधानसभा के सत्र का नजारा अब बदला नजर आएगा. दरअसल, इस बार विधायक कागज-पेन लेकर नहीं बल्कि टैबलेट से विधानसभा में सवाल पूछेंगे और अपने क्षेत्र के मुद्दों को उठाएंगे. टैबलेट में पूरा ब्योरा दर्ज होगा. यह व्यवस्था यूपी विधानसभा के पहले सत्र से ही लागू होगी. यूपी विधानसभा सचिवालय में नागालैंड की तर्ज पर ई-विधान प्रोजेक्ट शूरू किया जा रहा है. इस प्रॉजेक्ट के तहत विधानसभा सत्र के दौरान हर विधायक की सीट पर टैबलेट लगाए जाएंगे. विधानसभा सद्स्य के क्षेत्र क्रमांक के आधार पर इस टैबलेट में सारा कंटेंट उपलब्ध होगा और सदन का एजेंडा लोड होगा।

मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री और नेता प्रतिपक्ष के लिए विशेष टैबलेट लगाए जाएंगे. इस पर सभी विधायकों के सवाल और सरकार के मंत्रियों के जवाब का ब्योरा सेव रहेगा. इसका ट्रायल विधानसभा के पहले सत्र में ही किया जाएगा. इसके लिए केंद्र की योजना के तहत काम हो रहा है. नेशनल ई विधान एप्लिकेशन एक तरह का सॉफ्टवेयर है. वन नेशन वन एप्लिकेशन के तहत देश के विभिन्न राज्यों में यह व्यवस्था लागू हो रही है. देश के सभी राज्यों की विधानसभा इससे जुड़ने के बाद संसद और राज्यों की विधानसभा डिजिटली जुड़ जायेंगे।

विधानसभा की कार्रवाई में टैब कैसे काम करेगा, इसके लिए बाकायदा विधायकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. यही नहीं यह टैबलेट विधायकों की सीट पर ही काम करेंगे. दूसरी जगह बैठने पर नहीं काम करेंगे. इस टैब में प्रश्नकाल में होने वाले सवाल और उनके लिखित जवाब लोड होंगे. विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि यह व्यवस्था शूरू हो रही है. इसके लिए विधायकों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें