आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा: पुलिया से टकराई मिनी बस, एक यात्री की मौत, दर्जनभर घायल

Facebook
X
WhatsApp

फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर शुक्रवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। बताया गया है चालक को झपकी आने से मिनी बस पुलिया में टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई।
एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दर्जनभर यात्री घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया।
पुलिस के अनुसार हादसा रात करीब साढ़े तीन बजे का है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मिनी बस नेपाल से जयपुर जा रही थी। अचानक बस एक्सप्रेस वे किनारे बनी पुलिया से टकरा गई।

हादसे के बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। तत्काल ही बस सवार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजना शुरू कर दिया गया। इस दौरान एक यात्री की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि घायलों में जयपुर और कुछ नेपाल के रहने वाले लोग शामिल हैं। ये हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ। पुलिस ने मृतक का नाम सूरज पुत्र तिलक बहादुर बताया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें