मुस्लिम बहू-बेटियों से रेप की धमकी देने वाले महंत बजरंग मुनि पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार, महिला आयोग ने UP DGP को भेजा नोटिस

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के सीतापुर में खैराबाद स्थित बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि के बिगड़े बोल का एक वीडियो वायरल होने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है. सियासी दलों से लेकर महिला आयोग तक ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए महंत बजरंग मुनि की गिरफ़्तारी की है. महिला आयोग ने इस मामले में यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल को नोटिस जारी करते हुए सात दिनों में जवाब तलब किया है. साथ महंत बजरंग मुनि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर महंत बजरंग मुनि के दो वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अमर्यादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं. वायरल वीडियो में महंत मुस्लिम समुदाय के लोगों को हिदायत देते हुए बोल रहे हैं कि अगर कोई एक हिंदू लड़की छेड़ी तो मैं खुलेआम तुम्हारे घर से बहू बेटियों को उठाकर बलात्कार करूंगा। बता दें कि यह वायरल वीडियो 2 अप्रैल का बताया जा रहा है. फिलहाल महंत का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन अलर्ट है. महंत ने यह बयान खैराबाद स्थित शीशे वाली मस्जिद के सामने दिया था।

अब इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है. समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि कोई भी बेटी किसी भी जाति धर्म की हो वह देश की बेटी है. अगर कोई भी उस पर गलत टिप्पणी करेगा तो सरकार को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए. उधर आगरा की सोशल एक्टिविस्ट शबाना ने कहा कि जो गलत करे उसे सजा मिलनी चाहिए. अगर मुस्लिम समाज का कोई लड़का गलत करता है, इसका ये मतलब नहीं है कि पूरा मुस्लिम समाज गलत हो गया. बाबा का ऐसा बयान गलत है और बाबा के खिलाफ कार्यवाई होनी चाहिए. आगरा में हम जहां रहते है वहां हिन्दू -मुस्लिम साथ रहते है. कोई परेशानी नही है. सब मिलजुल कर रहते है. ऐसे बाबा माहौल खराब करते है. मेरा सरकार से निवेदन है कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्यवाई होनी चाहिए, चाहे फिर वो किसी भी समाज से हो।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें