प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी के नेतृत्व में चलाया गया सफाई अभियान-सैकड़ो की संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने लिया भाग

Facebook
X
WhatsApp

विकासखंड डलमऊ रायबरेली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन की योजना से प्रेरित होकर जब से ग्राम पंचायत ऐहार के ग्राम वासियों ने भारी मतों से विजई बनाकर प्रदान की बागडोर सौंपी तभी से लगातार ग्राम पंचायत के सभी गांव में साफ सफाई के लिए तत्पर रहते हुए प्रतिनिधि ने स्कूलों का कायाकल्प मॉडल इज्जत घर पर्यावरण और हरियाली के विद्यालयों में पौध रोपण, गांव में नाली व सड़कों के विकास के लिए काम कराते आ रहे हैं जिससे ग्राम पंचायत के लोगों को हर तरीके की सुविधाएं मिल रही हैं मुहिम जारी रखते हुए स्वच्छ भारत मिशन बाबासाहेब के सपनो को पूरा करने की दिशा में एक अहम कदम है बाबासाहेब असमानता दूर करने का बहुत बड़ा माध्यम शाहरी विकास को मानते थे हमें यह याद रखना है कि स्वच्छता एक दिन का, एकपखाड़े , 1 साल का या कुछ लोगों का ही काम है, ऐसा नहीं है स्वच्छता हर किसी का हर दिन, हर पखवाड़े, हर साल पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला महा अभियान स्वच्छता जीवन शैली है स्वच्छता जीवन मंत्र है।

2 16

आज चैत्र नवरात्र 2 अप्रैल दिन शनिवार से शुरू हुई थी जो 11 अप्रैल दिन सोमवार तक चलेगी इस दौरान देशभर में नवरात्रि के 9 दिनों में देवी मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने से खास कृपा बरसती है। इस दौरान लगभग हर नवरात्रि करने वालों के घर में घटस्थापना या कलश स्थापना की जाती है ‌ सनातन धर्म में ऐसी मान्यता है कि किसी भी पर्व मैं साफ सफाई को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। इसी क्रम में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त राजेश यादव फौजी प्रधान प्रतिनिधि ऐहार ने साफ सफाई का बीड़ा उठाते हुए ग्रामीणों को जागरूक किया और सफाई अभियान चलाने की ठानी जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया यही नहीं पुरुष के साथ-साथ महिलाओं ने भी कंधे से कंधा मिलाकर सफाई अभियान में अपनी हिस्सेदारी दर्ज कराई जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए झाड़ू लेकर साफ सफाई करते हुए नजर आए यह स्वच्छता अभियान ग्राम सभा ऐहार गणेश इंटर कॉलेज से लेकर मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री लालगंज तक चलाया गया इसके बीच में आने वाले सभी धार्मिक स्थलों व सड़क के किनारे साफ सफाई अभियान चलाया गया!

प्रधान प्रतिनिधि राजेश फौजी ने लोगों से अपील करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई को विशेष महत्व देते हुए स्वच्छता करने की अपील की ताकि गंदगी से उत्पन्न होने वाली बीमारियां व मच्छरों से निजात पाया जा सके अपनी ग्राम पंचायत में लोगों को स्वच्छता के लिए प्रधान प्रतिनिधि हमेशा सक्रिय रहते हैं इनकी पंचायत से जुड़े सभी ग्राम में साफ सफाई व्यवस्था शुद्रण रहे इसको लेकर हमेशा तत्पर रहते हैं हाल ही में परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प कराया जिससे विद्यालय में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर की भी व्यवस्था है स्कूल में बच्चों के लिए मल्टी हैंड वॉश ,मॉडल इज्जत घर विद्यालयों में पर्यावरण को लेकर वृक्षारोपण कराया गया विद्यालय में पहले जहां बाउंड्री वाल ना होने से जानवर अंदर चले जाते थे जिससे वहां पर गोबर से विद्यालय परिसर में गंदगी फैला देते थे जिससे विद्यालय के बच्चों को खेलने में दिक्कत होती थी बाउंड्री वाल का निर्माण कराकर गेट लगवा देने से विद्यालय परिसर साफ सुथरा रहता है विद्यालय की दीवारों पर अंकित है विकास कार्य जो ग्राम पंचायत में कराया गय विकास कार्यों में पारदर्शिता के लिए सभी विद्यालयों में योजनाओं को लेकर वॉल पेंटिंग कराई गई जिससे ग्राम पंचायत का कोई भी व्यक्ति पंचायत के कराए गए विकास कार्यों को लेकर जानकारी हासिल कर सकता है इस मौके पर लक्ष्मीकांत, बृजलाल तिवारी, भोला यादव राकेश पाल, राजेश सिपाही, रामू, पिंटू, शंकर, गंगासागर ,राकेश यादव, जितेंद्र यादव ,राजू चौहान ,अंशुमान, राहुल ,हितेंद्र, सज्जन ,सोनू, छेदी, दिनेश वर्मा, आशीष वर्मा ,पंकज आदि सैकड़ों ग्राम वासी उपस्थित रहे

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें