उत्‍तर प्रदेश में 27 सीटों मतदान जारी, रामगोपाल यादव बोले- निष्पक्ष वोटिंग हो तो सपा सभी सीटों पर जीतेगी

Facebook
X
WhatsApp

उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद की 36 में से 27 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरु हो गया है। बता दें क‍ि 36 सीटों पर मतदान होना था, लेकिन नौ सीटों पर भाजपा के अलावा अन्य पार्टी के प्रत्याशी मैदान में नहीं हैं। इस कारण नौ सीटों पर भाजपा प्रत्‍याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। यूपी एमएलसी चुनाव का परिणाम 12 अप्रैल को आएगा।

जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें कई सीटें ऐसी हैं जहां नामांकन से ठीक पहले प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले ल‍िया तो कहीं नामांकन करते समय हुई गलत‍ियां दूर करने के ल‍िए जब प्रत्‍याश‍ियों को बुलाया गया तो वो समय पर पहुंचे ही नहीं।

इसके चलते नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। ज‍िनमें श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत मिर्जापुर-सोनभद्र, ओम प्रकाश सिंह मथुरा-एटा-मैनपुरी, आशीष यादव मथुरा-एटा-मैनपुरी, वागीश पाठक बदायूं, अशोक अग्रवाल हरदोई, अनूप गुप्ता लखीमपुर खीरी, जितेंद्र सिंह सेंगर बांदा-हमीरपुर, ऋषिपाल सिंह अलीगढ़, नरेन्द्र भाटी बुलंदशहर सीट शामिल है।

वाराणसी में एमएलसी चुनाव में नगर निगम मतदान केंद्र पर वोट डालकर निकलते भाजपा नेता शतरुद्र प्रकाश।
फतेहपुर : कानपुर- फतेहपुर विधान परिषद सीट के लिए शहर के राजकीय इंटर कालेज के बूथ में मतदान करने के बाद बाहर निकलतीं केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।

सम्भल में चंदौसी के बनिया खेड़ा ब्लॉक कार्यालय में मतदान करने के बाद मतदान केंद्र से बाहर आतीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी।
उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव: शाहजहांपुर में जिला पंचायत स्थित केन्‍द्र में यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना मतदान करने पहुंचे। (बाएं से दूसरे स्थान पर)।
मुरादाबाद में जिला पंचायत कार्यालय पर मतदान करने पहुंचे एमएलसी जयपाल सिंह (बाएं) व नगर विधायक रितेश गुप्ता।

यूपी एमएलसी चुनाव में बरेली-रामपुर सीट के लिये जिला पंचायत परिसर स्थित केंद्र पर मतदान करने पहुंचे सांसद संतोष गंगवार।
मुरादाबाद के बिलारी में सपा विधायक मुहम्मद फहीम इरफान ने मतदान केन्‍द्र पहुंचकर मतदान किया।

गोरखपुर में मतदान करने के बाद मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने कहा क‍ि,लगभग 4 दशक के बाद एक सत्तारूढ़ दल विधान परिषद में बहुमत प्राप्त करेगा। उन्‍होंने कहा क‍ि एंटी भू माफि‍या टास्‍क फोर्स भू माफियाओं से कब्‍जा की गई जमीन वापस ले रहा है। हम अतिक्रमित भूमि पर गरीबों की झोंपड़ियों को तब तक नहीं गिराएंगे जब तक हम उनका पुनर्वास नहीं करते।

प्रतापगढ़ के सदर ब्लाक में शनिवार को निवर्तमान एमएलसी तथा मौजूदा चुनाव में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के प्रत्याशी अक्षय प्रताप सिंह वोट डालने के लिए पहुंचे।
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 27 सीटों पर मतदान शुरु हो चुका है। गोरखपुर में मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने मतदान क‍िया। मतदान के बाद उन्‍होंने ट्वीट करते हुए कहा क‍ि,गोरखपुर में विकास, राष्ट्रवाद और अपराध मुक्त उत्तर प्रदेश के लिए मतदान।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें