जेएनयू में हुई हिंसा “नॉन वेज को लेकर हुए हंगामा “छात्रों में मारपीट, कई घायल ?

Facebook
X
WhatsApp

जेएनयू में हुए विवाद को लेकर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर कर ली है। स्टूडेंट यूनियन जेएनयूएसयू, एसएफआई, डीएसएफ और आइसा की भोर में मिली शिकायत पर एबीवीपी से जुड़े अज्ञात छात्रों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है एबीवीपी के छात्रों की तरफ से शिकायत भी थोड़ी देर तक मिल जाएगी। उनकी शिकायत पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

दरअसल,जेएनयू में नॉनवेज खाने और रामनवमी की पूजा को लेकर हुए विवाद में अभी तक दोनों पक्षों के 16-20 छात्र घायल हैं। मेडिकल करवाने के लिए धीरे-धीरे छात्र आ रहे है इसलिए ये अभी घायलों की संख्या बढ़ सकती है।

दो बार वाम संगठनों और एबीवीपी से जुड़े छात्रों के बीच टकराव
विवाद के बाद देर रात तक जेएनयू परिसर में दिल्ली पुलिस तैनात रही। जेएनयू परिसर में रविवार को दो बार वाम संगठनों और एबीवीपी से जुड़े छात्रों के बीच टकराव हुआ। छात्रों का कहना है कि दोपहर के समय हुई घटना के बाद पर जेएनयू में पुलिस पहुंच गई थी लेकिन इसके बावजूद रात को छात्रों में झड़प हुईं। इसे देखते हुए रात को अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई।

क्या कह रहा जेएनयू प्रशासन
जेएनयू प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही जी और ऐसी किसी भी अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि किसी के पहनावे पर, खाने पर और आस्था पर कोई रोक-टोक नहीं की जा सकती है। सभी छात्र अपने हिसाब से अपने धर्म का पालन करते हैं। मेस स्टूडेंट कमेटी चलाती है और वही मेन्यू भी तय करती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें