लखीमपुर: ‘ट्रांसफर चाहिए तो बीवी को मेरे पास ले आओ’… जेई से परेशान लाइनमैन ने कर ली आत्महत्या

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में बिजली विभाग के जेई पर गंभीर आरोप लगाते हुए एक लाइनमैन ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। इलाज के लिए उसे लखनऊ ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। लाइनमैन ने मरने से पहले जेई पर परेशान करने का आरोप लगाया है। आरोप यह भी है कि ट्रांसफर के बदले जेई ने उससे अपनी पत्नी को उसके पास लाने के लिए कहा था। मामले में जेई और टेक्नीशन लाइनमैन को निलंबित कर दिया गया है।

लाइनमैन का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि घटना के बाद जिलाधिकारी ने जेई को निलंबित कर मामले की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमिटी गठित कर दी है। वहीं पलिया थाने में परिजन की तहरीर पर जेई और एक अन्य व्यक्ति पर मकदमा दर्ज कर लिया गया है। लखीमपुर खीरी के पलिया हाइडिल कॉलोनी में बिजली विभाग के लाइनमैन ने शनिवार की देर रात अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया।

अस्पताल में हुई लाइनमैन की मौत
लाइनमैन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बमनगर सेमरी का निवासी गोकुल प्रसाद गोला के कुकरा अलीगंज में लाइनमैन के पद पर तैनात था। करीब 22 सालों से वह बिजली विभाग में नौकरी कर रहा था। पलिया की हाइडिल कॉलोनी में वह परिवार के साथ रहता था। शनिवार की देर रात उसने हाइडिल परिसर में ही अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली।

जेई-टेक्नीशन लाइनमैन निलंबित
मरने से पहले लाइनमैन ने जेई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पीड़ित ने बताया है कि ट्रांसफर के बदले जेई पैसे मांगता था। इतना ही नहीं, वह उससे अपनी पत्नी को लाने के लिए कहता था। मामले में देर रात पलिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही जिलाधिकारी के निर्देश पर जेई नागेंद्र कुमार और टेक्नीशन लाइनमैन जगतपाल को निलंबित कर दिया गया। साथ ही उच्च स्तरीय जांच कमिटी गठित की गई है। मौत से पहले लाइनमैन जगतपाल ने बयान भी दिया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें