मुज़फ्फरनगर: मंदिर में घुसकर शरारती तत्वों ने तोड़ डाली मूर्तियां, इलाके में तनाव

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के जनपद मुज़फ्फरनगर में सोमवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक मंदिर में घुसकर कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ करते हुए मूर्तियां खंडित कर डाली. इस दौरान मंदिर के पंडित ने शौर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और एक आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकारी धुनाई कर डाली. घटना की सूचना पाकर आनन फानन में आलाधिकारी भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बामुश्किल आरोपी युवक को भीड़ के चुंगल से छुड़वाकर हिरासत में ले लिया।

दरअसल मामला तितावी थाना क्षेत्र के बघरा कस्बे में स्थित शिव मंदिर का है, जहां आज सुबह कुछ शरारती युवकों ने मंदिर में तोड़फोड़ करते हुए मूर्तियों को तोड़कर खंडित कर दिया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके से एक युवक याक़ूब को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर डाली. घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल आरोपी युवक को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

बहराल घटना की खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई, जिसके चलते देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की भीड़ के साथ कई हिन्दू संगठन इक्कठा हो गए. उन्होंने आरोपियों की गिरफ़्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया. घंटों हंगामे के बाद किसी तरह आलाधिकारियों ने भीड़ को शांत कराकर मामले में सख़्त कार्यवायी का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।

आपको बता दें कि मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण हालात की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अभिषेक यादव के द्वारा क्षेत्र में भारी पुलिस फ़ोर्स को तैनात किया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें