सीएम नीतीश ने बंद कराई दारू तो तेज प्रताप बंद कराएंगे पान मसाला व गुटखा, ट्विटर पर यूजर्स बोले- इन्‍हें भारत रत्‍न मिले

Facebook
X
WhatsApp

लालू प्रसाद यादव के बड़े लाल तेज प्रताप यादव अब नई मुहिम ‘बंद करो रजनीगंधा-तुलसी’ में जुटे हैं। इसकी शुरुआत उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार को अपने ट्वीट में नसीहत देने के साथ की है। हालांकि, शुरुआत में हीं वे ट्विटर पर ट्रोल हो गए हैं। एक यूजर ने उन्‍हें इस पोस्ट के लिये खुद राष्ट्रपति भवन जाकर भारत रत्न देने का आग्रह करने की बात कही है। एक अन्‍य यूजर ने तंज किया है कि ‘थूकेगा बिहार तभी तो आगे बढ़ेगा बिहार।’ मकान की दीवारों को पेंट करने की कोई जरूरत नहीं है, इसलिए गुटखा व पान मसाला जारी रहना चाहिए।

सबसे पहले नजर डालते हैं तेज प्रताप के ट्वीट पर। मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए उन्‍होंने लिखा है कि दारू बंदी (Liquor Ban) बहुत हुई, अब जरा रजनीगंधा व तुलसी भी बंद कराएं। कही आप भी तो मुंह में रजनीगंधा और कदमों में दुनिया वाली बात पर यकीन नही कर रहे? तेज प्रताप ने नीचे ‘मुहिम- बंद करो रजनीगंधा तुलसी’ लिखकर पान मसाला व गुटखा के खिलाफ अपनी मुहिम को स्‍पष्‍ट कर दिया है।
अपने इस ट्वीट पर तेज प्रताप ट्रोल हो गए हैं। हालांकि, उनके पक्ष में भी ट्वीट किए जा रहे हैं। एक यूजर (@khesarii) ने तेज प्रताप का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि वे भी मुंह में रजनीगंधा होने के वजह से लिप्सिंग नहीं कर पाते।

मुँह में रजनीगन्धा होने के वजह से भैया लिपसिंग नहीं कर पाते नहीं तो ये सारे टिकटोकिये की बैग पैक करवा देते!! pic.twitter.com/ipG7zd2cH9
एक अन्‍य यूजर (@Ved_Replies) सवाल किया है कि तेज प्रताप ‘तानसेन’ (पान मसाला-गुटखा का एक ब्रांड) खाते हैं न! एक अन्‍य (@secularfiles) ने तेज प्रताप से पूछा है कि वे बचपन से ही ऐसे हैं या पापा ने उन्‍हें डिजाइन कराया है। एक अन्‍य ने लिखा है, ‘ भैयाज़ी दया करिए, हम गरीबों का क्या अपराध है जो ये बंद करवा रहे हैं?’ एक यूजर ने टिृवटर हैंडल @Ka_Se_Kabootar से तंज किया है कि पशु-चारा खाने में कैसा स्वाद आता है भईया? घर में पूछ कर बताइए। एक यूजर ने ट्विटर हैंडल @ShivamG75769014 से लिखा है कि तेज प्रताप के इस पोस्ट के लिये वह खुद ट्रेन की पटरियों के किनारे-किनारे चलकर राष्ट्रपति भवन जाएंगा और उन्‍हें भारत रत्न देने के लिए राष्ट्रपति से आग्रह करेगा।

कुछ यूजर्स ने तेज प्रताप के साथ भी दिख रहे हैं। एक ने लिखा है कि नीतीश कुमार पहले दारु तो ठीक से बंद करा लें। उनकी सरकार में बिहार बर्बाद हो रहा है। एक अन्‍य (@Santosh62574054) ने लिखा है कि बिहार में और भी चीजें हैं, जो बंद होनी चाहिए। मगर नीतीश कुमार को केवल दारू हीं नजर आता है। उनको अर्थशास्त्र का ज्ञान नहीं है क्या?

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें