रायबरेली : नशे में धुत नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी को जलाने का किया प्रयास

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली :  मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत संत नगर का है जहां संत नगर में स्थित एक घर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शराब के नशे में धुत नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी को मारपीट कर मिट्टी के तेल से जलाने का किया प्रयास वही पीड़िता ममता पत्नी सर्वेश गौतम के भाई अरविंद सिंह ने बताया कि मैं बहन को लेकर बहन के ससुराल में छोड़ कर घर चला आया था तभी कुछ देर बाद बहन का फोन आया था जिसमें बहन ममता ने बताया कि उनके पति सर्वेश गौतम ने उन्हें नशे में धुत होकर मारा पीटा और मिट्टी के तेल से जलाने का भी प्रयास किया है जिसके बाद मैं बहन के ससुराल पहुंचा और 112 नंबर डायल कर मामले से संबंधित सूचना दी जिसके बाद सूचना अनुसार पहुंची 112 नंबर पुलिस ने, नशे में धुत बहन के पति सर्वेश गौतम और बहन ममता को स्थानीय थाने ले गई जहां से घर लौटने पर बहन ममता की हालत बिगड़ने लगी जिसके बाद बहन को सरकारी अस्पताल लालगंज ले जाया गया बहन के स्वास्थ्य में सुधार ना आने पर जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया वही इस घटना के बाबत पर एसएचओ लालगंज राजेश कुमार ने बताया कि लड़के को लेकर दोनों में कहासुनी हुई थी जिसमें आग लगने जैसी मनगढ़ंत कहानी बनाई गई है आग लगाने का मामला सरासर गलत है ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें