सीएम योगी को धमकी देने वाले सपा MLA शहजिल इस्लाम के ईंट-भट्ठे पर भी चलेगा बुलडोजर

Facebook
X
WhatsApp

पिछले दो अप्रैल को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के खिलाफ विवादित बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्‍लाम पर प्रशासन ने शिकंजा और कस दिया है। एक हफ्ते पहले अवैध ढंग से बना उनका पेट्रोल पंप ध्‍वस्‍त किया गया था। अब उनके ईंट-भट्ठे पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। सपा विधायक शहजिल इस्लाम और उनके परिवार पर शिकंजा कसता जा रहा है। पेट्रोल पंप को ध्वस्त करने के बाद बीडीए अब उनके अन्य संपत्तियों के अभिलेख भी खंगाल रहा है। फतेहगंज पश्चिमी में एक ईंट भट्ठे के पुराने रिकॉर्ड प्राधिकरण के हाथ लगे हैं। 2009 में इस भट्ठे पर ध्वस्तीकरण के आदेश जारी हुए थे।

फतेहगंज पश्चिमी में महजपुर गांव के पास ईंट भट्ठा है, जो शहनीला ब्रिक फील्ड पार्टन इस्लाम साबिर के नाम से अभिलेखों में दर्ज है। प्राधिकरण के अभिलेख में बरेली विकास प्राधिकरण बनाम शहनीला ब्रिक फील्ड पार्टन इस्लाम साबिर के नाम से है। इस संपत्ति के ध्वस्तीकरण के आदेश 17 दिसंबर 2009 को जारी हो चुके हैं। विधायक और उनके करीबियों का कहना है कि विधायक भट्ठे के नाम से पहले मशहूर थे लेकिन अब भट्ठा है या नहीं इसकी कोई जानकारी नहीं है।
पिछले दिनों प्राधिकरण ने रामपुर बरेली रोड स्थित सपा विधायक के पेट्रोल पंप को अवैध मानकर उस पर बुलडोजर चलाया था। विधायक के संपत्तियों पर कार्रवाई और तेज हो गई। बरेली विकास प्राधिकरण ने उनके घर, मैरिज हॉल और फार्म हाउस के अवैध निर्माण और अतिक्रमण के लिए नोटिस भेज दिया है। उपाध्यक्ष बीडीए जोगिंदर सिंह ने बताया कि बीडीए सीमा के अंतर्गत जितने भी अवैध निर्माण हैं उन पर प्राधिकरण नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है। पुराने अभिलेख देखे जा रहे हैं।

सपा विधायक शहजिल इस्लाम के पेट्रोल पंप की डीजल बिक्री का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है। बीपीसीएल को डीजल की सप्लाई रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
नीरज कुमार सिंह, डीएसओ

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें