न्यूयॉर्क: सुबह की सैर पर निकले दो सिखों पर हुआ हमला, उतारी गई पगड़ी, हमलावर गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

अमेरिका में दो सिखो पर हमले का मामला सामने आया है. घटना न्यूयॉर्क के रिचमंड हिल्स इलाके की है. मंगलवार की सुबह यहां दो सिख मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, तभी वहां पहुंचे दो संदिग्ध युवकों ने सिखों पर हमला बोल दिया, पहले उन्हें डंडे से मारा और फिर पगड़ी को उतार दिया. बताते चलें कि ये वही जगह है जहां 10 दिनों पहले दो सिखो पर हमला हुआ था. इस घटना को लेकर भारत में खासा रोष देखा जा रहा है।
दूसरी तरफ न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास की ओर से भी इस हमले की निंदा की गई है. दूतावास ने इसे “निंदनीय” करार देते हुए कहा कि वह पुलिस और पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं. इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. न्यूयॉर्क के अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स ने भी इस हमले की निंदा करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने की अपील की है. साथ ही उन्होंने अपील की है कि जिस किसी भी शख्स को हमलावरों के बारे में जानकारी हो उसे न्यूयॉर्क पुलिस को जानकारी देना चाहिए।
दिल्ली की राजनीति से जुड़े मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस हमले से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा कि रिचमंड वही इलाका है, जहां 10 दिनों पहले सिखो पर हमला हुआ था. उन्होंने इसकी निंदा करते हुए कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए और दोषियो को सजा देकर उदाहरण पेश करने की जरूरत है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें