क्या आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए

Facebook
X
WhatsApp

देश की प्रमुख तेल कंपनियों की ओर से बुधवार, 13 अप्रैल के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं. बता दें कि आज भी देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है. वहीं, राजधानी लखनऊ में आज पेट्रोल के दाम 105.23 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.81 रुपये प्रति लीटर है. इसके अलावा प्रदेश के अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत इस प्रकार हैं।

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 105.16 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 96.71 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं राजधानी लखनऊ में पेट्रोल की कीमत 105.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.88 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. गोरखपुर में पेट्रोल 105.57 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 97.14 रुपये प्रति लीटर है. वहीं गाजियाबाद में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 105.26 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 96.82 रुपये प्रति लीटर हैं. नोएडा में आज पेट्रोल की कीमत 105.27 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।

पंजाब के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल का क्या है भाव?
पंजाब के चंडीगढ़ की बात करें तो यहां 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 104.74 रुपये और डीजल की कीमत 90.83 रुपये प्रति लीटर है. वहीं अमृतसर में पेट्रोल की कीमत 105.28 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 93.93 रुपये प्रति लीटर हो गया है. जालंधर में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 104.56 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 93.25 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. लुधियाना में पेट्रोल के दाम 105.01 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 93.67 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

छत्तीसगढ़ में बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में मामूली बदलाव हुआ है. यहां दुर्ग में बुधवार को पेट्रोल के दाम 111.83 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 103.21 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं बस्तर में आज पेट्रोल 114.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 105.66 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है. यहां के जशपुर में आज पेट्रोल के दाम 113.45 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.82 रुपये प्रति लीटर है. रायपुर की बात करें तो यहां आज पेट्रोल के रेट 111.47 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 102.86 रुपये प्रति लीटर है।

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें