लखनऊ: CM आवास की दीवार फांदने के दौरान गिरने से फरियादी की मौत, सीएम से शिकायत करने जनता दर्शन में पहुंचा था युवक

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 5 कालीदास स्थित आवास के पास ललितपुर से आये एक शख्स की मौत हो गयी. सीएम आवास की दीवार फांदने के दौरान गिरने के कारण उसकी मौत हो गयी. ललितपुर के बानपुर थाना अंतर्गत उदयपुरा निवासी अक्षय लाल ने बताया कि उनका 32 वर्षीय बेटे राजकुमार पाल की गांव के प्रधान रामरतन से झगड़ा चल रहा था.

स्थानीय पुलिस और एसपी से शिकायत करने के बावजूद प्रधान की दबंगई कम नहीं हुई, तो वो लखनऊ सीएम से शिकायत करने जनता दर्शन में 8 अप्रैल को पहुंचा था. मंगलवार सुबह लखनऊ से अक्षय लाल को फोन करके बताया गया कि राजकुमार पाल सीएम आवास में घुस रहा था. दीवार फांदते समय गिर गया. उसका इलाज लखनऊ के सिविल अस्पताल में चल रहा है. अक्षय लाल जब लखनऊ पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि उनके बेटे राजकुमार पाल की मौत हो गयी और पोस्टमार्टम हाउस में उसका शव है.

गौतमपल्ली इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह भदौरिया के मुताबिक 11 अप्रैल को दिन में करीब 2.45 बजे उनके पास सीएम सुरक्षा से फोन आया था. उनको बताया गया कि एक व्यक्ति जनता दर्शन स्थल के पास दीवार फांदते समय गिरकर घायल हो गया. उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गयी.

इसके बाद वो लमार्ट ग्राउंड की तरफ से दीवार फांद कर सीएम आवास में घुसने की कोशिश करने लगा. तभी अचानक उसका पैर फिसला और जमीन पर गिर गया. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.
एसपी ललितपुर निखिल पाठक ने बताया कि अक्षयलाल और रामरतन दोनों के बीच जमीन को लेकर विवाद था. शिकायत मिलने पर दोनों के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई थी. जांच से संतुष्ट न होने पर राजकुमार लखनऊ में सीएम योगी से मिलने गया था. राजकुमार की सीएम आवास के पास दीवार चढ़ते वक़्त गिरने से मौत हो गयी.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें