कमर में तमंचा लगाकर घूम रही थी 19 साल की लड़की, महिला सिपाही ने पकड़ा, जानिए

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया। इस वीडियो के मुताबिक 19 साल की एक लड़की अपने पास देसी पिस्टल लेकर घूम रही थी। पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी जींस से पिस्टल बरामद हुई। पुलिस बताया कि जानकारी के मुताबिक लड़की पेशे से टीचर है। युवती को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। वहां देर शाम युवती को जमानत मिल गई। पुलिस युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है।
लड़की का नाम करिश्मा यादव बताया जा रहा है। करिश्मा यादव फिरोजाबाद के थाना दक्षिणी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। करिश्मा के माता-पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। वो अपनी दादी और एक छोटी बहन साथ अपने मैनपुरी में रठौरा गांव में अपने मामा के साथ रहती है।

बताया जा रहा है कि स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह अपनी टीम के साथ मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र के जेल तिराहे पर मौजूद थे। इसी दौरान सॉफ्ट ड्रिंक पी रही एक युवती पर उनकी नजर पड़ी, जिसकी कमर में 315 बोर का एक तमंचा लगा हुआ था। इसको देखते ही उन्होंने तुरंत महिला पुलिस को बुलाया। महिला सिपाही ने जब युवती की तलाशी ली, तो उसकी कमर से लगा तमंचा बरामद हुआ। युवती के पास मिले तमंचे को देखकर सब हैरान रह गए। इसके बाद सिविल लाइन चौकी प्रभारी विपिन तोमर को बुलाकर युवती को तमंचा सहित कोतवाली भेज दिया गया।
इस मामले में युवती का कहना कि उसके माता-पिता की मौत हो चुकी है। परिवार के लोग उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं। उसने आरोप लगाया है कि परिवार के लोग उसकी हत्या कर उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं, इसलिए वह अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा लगाकर चलती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें