कर्नाटक: पीएम को आगाह कर बीजेपी समर्थक ने की खुदकुशी, आरोपित मंत्री पर केस

Facebook
X
WhatsApp

कर्नाटक में पीएम नरेंद्र मोदी को भ्रष्टाचार पर आगाह करने के लिए खत लिखने वाले बीजेपी समर्थक ने खुदकुशी कर ली है। सिविल कॉन्ट्रैक्टर और भाजपा समर्थक ने उडुपी में आत्महत्या कर ली और सुसाइड नोट में राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा को जिम्मेदार ठहराया है। आत्महत्या करने वाले बीजेपी समर्थक ने अपने दोस्तों को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भी भेजा है।
40 वर्षीय संतोष पाटिल ने आरोप लगाया कि कर्नाटक के ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री और भाजपा नेता के.एस. ईश्वरप्पा ने अपने गृह जिले बेलगाम के एक गाँव में 2021 में ठेकेदार द्वारा किए गए सड़क निर्माण के लिए 4 करोड़ रुपये के बिल को मंजूरी देने के लिए 40 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। पाटिल ने सोमवार को दो दोस्तों के साथ होटल में चेक इन किया था। जब पाटिल ने दोस्तों का जवाब नहीं दिया तो उसके दोस्तों ने (जो दूसरे कमरे में थे) होटल के कर्मचारियों को जानकारी दी। जब स्टाफ ने अतिरिक्त चाबी से कमरा खोला तो वह (संतोष पाटिल) मृत पाया गया।
विपक्ष के हंगामे के बाद कर्नाटक पुलिस ने मंत्री के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज कर लिया है। मंत्री पर एफआईआर ठेकेदार के भाई की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर की गई है। वहीं आज ही कांग्रेस प्रतिनिधमंडल डीके शिवकुमार के नेतृत्व में राज्यपाल थावर चंद गहलोत से मिलने पहुंचा और मंत्री को बर्खास्त करने की मांग का ज्ञापन भी सौंपा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें