अंबेडकर जयंती 2022 : पीएम मोदी, मायावती ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को दी श्रद्धांजलि

Facebook
X
WhatsApp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी। लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि। उन्होंने भारत की प्रगति में अमिट योगदान दिया है। यह हमारे देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है।
बसपा प्रमुख मायावती ने अंबेडकर जयंती पर ट्वीट करते हुए कहा, ‘संविधान शिल्पी परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उनके अनुयाइयों की ओर से उन्हें शत्-शत् नमन व हार्दिक श्रद्धा-सुमन। करोड़ों कमजोर व उपेक्षित वर्गों तथा मेहनतकश समाज आदि के हित व कल्याण के प्रति उनके महान व ऐतिहासिक योगदान के लिए देश हमेशा ऋणी व कृतज्ञ।
मायावती ने अपने आगे कहा, ‘जातिवादी मानसिकता से ग्रस्त विरोधी पार्टियों व इनकी सरकारें बाबा साहेब डा. अम्बेडकर के संघर्षों व संदेशों की कितनी ही अवहेलना करके उनके अनुयाइयों पर शोषण, अन्याय-अत्याचार व द्वेष आदि जारी रखें, किन्तु उनके आत्म-सम्मान व स्वाभिमान का बीएसपी मूवमेन्ट रुकने व झुकने वाला नहीं है।’ बसपा प्रमुख ने अपने तीसरे ट्वीट में कहा कि जातिवादी सरकारें उपेक्षित वर्ग के नेताओं को अपने समाज का भला करने की छूट नहीं देती हैं। यदि कोई कुछ करने का प्रयास करता है तो उसको दूध की मक्खी की तरह निकाल-बाहर कर दिया जाता है, जैसाकि अब तक यहाँ होता रहा है। इसीलिए इन वर्गों की हालत अभी तक मजबूर व लाचार, यह अति-दुःखद।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें