अलीगढ़ में फिर चला बाबा का बुलडोजर, सरकारी भूमि को कराया कब्जा मुक्त

Facebook
X
WhatsApp

अलीगढ़ जिले की तहसील खैर क्षेत्र के कस्बा खैर में एक बार फिर बाबा के बुलडोजर ने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालों पर जमकर कहर बरपाया है। तहसील खैर तहसीलदार हीरालाल सैनी ने योगी बाबा के बुलडोजर का बखूबी इस्तेमाल करते हुए सरकारी भूमि पर खैर इंटर कॉलेज खैर द्वारा अवैध रूप से खड़े किए गए साम्राज्य पर बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त कराते हुए करीब 50 करोड़ रुपए से ज्यादा की सरकारी संपत्ति को कब्जा मुक्त कराया है।

जानकारी के अनुसार कस्बा खैर के अलीगढ़ पलवल रोड स्थित खैर इंटर कॉलेज की संस्था ने सरकार की बेशकीमती भूमि पर पिछले काफी समय से कब्जा कर रखा था। कॉलेज की यह भूमि सरकारी अभिलेखों में राज्य सरकार में बहुत पहले निहित हो चुकी थी। राज्य सरकार में सरकारी भूमि निहित होने के बावजूद भी इस भूमि पर खैर इंटर कॉलेज ने जबरन कब्जा किया हुआ था। लेकिन आज यानी गुरुवार को उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश अनुसार जैसे ही तहसील खैर तहसीलदार हीरालाल सैनी राजस्व विभाग की टीम और पुलिस अमले के साथ खैर इंटर कॉलेज पर योगी बाबा का बुलडोजर लेकर पहुंचे तो कॉलेज संस्था के लोगों ने बुलडोजर और राजस्व विभाग की टीम सहित भारी पुलिस बल को देखते ही अपनी स्वेच्छा से अपने गिरफ्त में की गई सरकारी भूमि को जिला प्रशासन के सुपुर्द कर दिया गया। जिसके बाद तहसीलदार हीरालाल सैनी ने भूमि को कब्जे में लेते हुए उसे नगर पालिका खैर को सौंप दिया गया।

उधर, इस पूरे मामले पर तहसीलदार हीरालाल सैनी ने बताया कि कस्बे की गाटा संख्या 1352 में 32 बीघा उसर की सरकारी भूमि इंटर कॉलेज खैर के नाम दर्ज थी। फिलहाल भूमि को राजस्व विभाग की टीम और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी कब्जा मुक्त करा अपने कब्जे में लिया गया है। प्रशासन द्वारा कब्जा मुक्त कराई गई करीब 32 बीघा सरकारी भूमि की कीमत सरकारी मालियत के हिसाब से 50 करोड़ रुपए से ज्यादा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें