दिल्ली से सटे नोएडा में आंबेडकर की प्रतिमा को पहुंचाया नुकसान, इलाके में तनाव

Facebook
X
WhatsApp

संविधान निर्माता बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती एनसीआर समेत समूचे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। पर कुछ लोगों ने आंबेडकर जयंती पर नोएडा सेक्टर-63 स्थित छिजारसी गांव में आंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की आपको बता दे की इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। सूचना पर मौके पर पहुंची सेक्टर-63 कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। साथ ही पुलिस ने गांववालों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
एसीपी सेंटल नोएडा अब्दुल कादिर ने बताया कि, छिजारसी गांव में भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। ग्रामीणों ने सूचना दी है कि बुधवार रात किसी असामाजिक तत्व ने गांव में लगी प्रतिमा की उंगली को तोड़ दिया है। आंबेडकर जयंती पर बृहस्पतिवार सुबह जब ग्रामीण प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे, तो वंही घटना की जानकारी मिली। इसके बाद गांव के दलित समाज में रोष फैल गया। और तनाव की स्थिति बन गई है। सूचना पर मौके पर भारी फोर्स भेजा गया।
ग्रामीणों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कहाकि, वारदात को अंजाम देने वाले लोग जल्दी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। और गांव वालों को समझाया कि, शांति का माहौल बनाए रखें। आशंका है कि आंबेडकर जयंती पर माल्यापर्ण के दौरान फूल माला डालते वक्त प्रतिमा की उंगली टूटी गई है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें