महाराष्ट्र में अजीब वारदात, 4 युवकों ने छिपकली के साथ किया दुष्कर्म, सीसीटीवी आया सामने

Facebook
X
WhatsApp

महाराष्ट्र के गोठाणे गांव से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गोठाणे गांव के पास सह्यादारी टाइगर रिजर्व जंगल में एक बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ कथित रूप से रेप करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने गोठाणे के गाभा इलाके में टाइगर रिजर्व के कोर जोन में कथित तौर पर प्रवेश किया और घिनौना अपराध किया।
मिली जानकारी के मुताबिक चारों आरोपियों की पहचान शिकारियों के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान संदीप तुकाराम, पवार मंगेश, जनार्दन कामटेकर और अक्षय सुनील के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के फोन से अधिकारियों को उस हरकत की रिकॉर्डिंग मिली जिसमें आरोपी को मॉनिटर छिपकली के साथ सामूहिक बलात्कार करने की बात कही गई थी।
इतना ही नहीं सांगली फॉरेस्ट रिजर्व जंगल में तैनात वन अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज भी बरामद की है जिसकी मदद से आरोपियों का पता लगाया गया है। सीसीटीवी में आरोपियों को जंगल में घूमते देखा गया था। इस घटना को जानकर सभी अधिकारी हैरान हैं। वन अधिकारियों ने कहा है कि वह सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आवाज़ उठाएंगे। जानकारी के मुतबिक आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
‘बंगाल मॉनिटर’, एक बड़े आकार की छिपकली होती है। यह भारतीय उपमहाद्वीप के साथ ही दक्षिण पूर्व एशिया और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों में पाई जाती है। यह बड़ी छिपकली मुख्य रूप से जमीन पर रहती है और इसकी कुल लंबाई लगभग 61 से 175 सेमी (24 से 69 इंच) तक होती है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें