डलमऊ : सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा रोकने के लिए लगातार बुलडोजर चलाया

Facebook
X
WhatsApp

डलमऊ : सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा रोकने के लिए लगातार बुलडोजर चलाया जा रहा है लेकिन डलमऊ तहसील क्षेत्र में भू माफियाओं के विरुद्ध बुलडोजर सुस्त से है। यह फिर यूं कहें प्रशासन की मिलीभगत से ही भू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। डलमऊ तहसील क्षेत्र के अंतर्गत फतेहपुर डलमऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित आइटीबीपी गेट के पास गाटा संख्या 1610 भूमि ट्रस्ट के नाम होने की वजह से सरकार के नाम दर्ज है। भूमि बेशकीमती होने की वजह से भू माफियाओं ने जबरदस्त खेल किया है पहले तो इसके चारों ओर अन्य गाटा संख्याओं के भूमि मालिकों से बैनामा ले लिया।

इसके बाद प्लाटिंग कर धीरे धीरे जमीन का बैनामा करने लगी लेकिन भू माफिया भूमि का बैनामा गाटा संख्या 1609 का कर रहे हैं और गाटा संख्या 1610 ट्रस्ट की भूमि पर खरीददारों को कब्जा दे रहे हैं। मामला के प्रकाश में आया तो टिकैत गंज निवासी संत बहादुर पंडा ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच पड़ताल कराकर भू माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है लेकिन अभी तक मामले की जांच पड़ताल नहीं की गई है।

वहीं दूसरी तरफ भू माफियाओं का कब्जा जोर शोर से चल रहा है इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें भूमि खरीददार द्वारा बताया जा रहा है कि उसने फरवरी सन 2022 में 50 बाई 50 भूमि का बैनामा छः लाख रुपए में लिया है। भू माफियाओं ने बेशकीमती भूमि को हड़पने के लिए ऐसा खेल खेला की उस खेल में तहसील प्रशासन भी पूर्ण रूप से गुमराह हो चुका है।इस संबंध में एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है जांच कराकर उचित कार्यवाही की जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें